फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीजा पर लगाया नाबालिग साली के अपहरण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 03 Jan 2026 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को उसके जीजा पर ही अपहरण कर ले जानेा का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपी जेवर और नकदी भी चोरी कर ले गया है। किशोरी के पिता ने आरोपी इस्माईल व शमशेर के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते 28 दिसंबर को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी बीच उसका दमाद इस्माईल आरोपी शमशेर को लेकर उसके घर पर पहुंचा। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी उसके घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व 60 हजार की नकदी भी ले गए। आरोप लगाया कि बेटी को वापस करने को कहा तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में सीओ आशुतोष कुमार का कहना है। कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें