फलावदा। गांव अमरोली उर्फ बड़ा गांव में दो भाइयों के मामूली विवाद में एक भाई ने धारदार हथियार से हमला कर भाई को घायल कर दिया। जिसे मेरठ भर्ती कराया गया है।
शनिवार को दो भाई किसी बात को लेकर आपस मे भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि एक भाई ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। धारदार हथियार गर्दन पर लगने से मोंटू गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए घायल को मवाना ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंच कर मामले की जानकारी में जुटाई। बताया गया है कि मोंटू की हालत गंभीर होने के कारण मवाना अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। घायल को तत्काल मेरठ भेज दिया गया। घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद