वहीं थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है और ना ही परिजनों द्वारा कोई तहरीर या सूचना दी गई।
इनसेट के लिए प्रस्तावित
वंश गांव के ही एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था, जबकि हिमांशी ग्राम मौरा स्थित किसान इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। बुधवार की सुबह जब यह घटना घटी तो उस समय दोनों के पिता सुरेन्द्र उर्फ लील्लू गांव से बाहर अपनी रिस्तेदारी में गया हुआ था। सूचना मिलते ही वह गांव की ओर चल पड़ा। सुरेन्द्र उर्फ लील्लू के तीन बच्चे थे। दो बच्चों की मौत के बाद अब केवल बड़ी बहन आंचल बची है।
तालाब को अधिक गहरा खोदना बना मौत का कारण
ग्रामीणों ने बताया कि इस बार धोब्बा तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन द्वारा कराई गई, जिसके चलते तालाब अधिक गहरा खोदा गया। इससे तालाब में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/