फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान के बंटवारे को लेकर भाई-भतीजे पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर के गांव मानपुर निवासी मनवीर सिंह का अपने भाई यशवीर के साथ घर के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। रविवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

आरोप है कि यशवीर ने अपने बेटे व साले संग मिलकर मनवीर सिंह पर बलकटी से हमला कर दिया। बेटा मनीष बचाने आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को अलग किया। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल पिता-पुत्र को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें