फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील रोड पर टूटा खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

विज्ञापन
सरधना। तहसील रोड टूटा पड़ा विद्युत पोल। संवाद
विज्ञापन
सरधना। तहसील रोड स्थित पशु अस्पताल के पास कई दिनों से एक विद्युत खंभा टूटा हुआ है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन विद्युत विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

पशु अस्पताल के पास विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया सीमेंट का खंभा कुछ दिन पहले एक वाहन की टक्कर से टूट गया था। तब से खंभा एक ओर झुका हुआ है और उसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। खंभे पर बिजली की लाइन भी चालू है, जिससे कभी भी जनहानि या बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया, लेकिन अब तक खंभा नहीं बदला गया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि विद्युत विभाग तत्काल मौके पर निरीक्षण कर टूटा हुआ खंभा बदलें और किसी अनहोनी से पहले सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें