फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने को तोड़ दी पानी की लाइन, सूरजकुंड में बिना पानी मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड में बिना पानी मचा हाहाकार
विज्ञापन

मेरठ। सूरजकुंड क्षेत्र में डाली जा रही सीवर लाइन के लिए खोदाई के चलते बृहस्पतिवार को पेयजल पाइप लाइन टूट गई। इसके चलते क्षेत्रवासियों को सुबह-शाम पेयजल नहीं मिल सका। इससे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, स़ड़क पर बह रहा पानी दुकानों में घुस गया। रात तक जल निगम की टीम पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत करने में लगी थी।
जल निगम द्वारा सूरजकुंड रोड पर सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए खोदाई करते समय हनुमानपुरी के सामने पेयजल पाइप लाइन टूट गई। इसके चलते सड़क पर जलभराव हो गया और पानी दुकानों में घुस गया। इससे लोगों को यहां से गुजरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्र पार्षद अंशुल गुप्ता ने मामले इसकी जानकारी जल निगम और नगर निगम अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पहुंची जल निगम की टीम ने शाम तक पाइप जोड़ने की मशक्कत की परंतु कामयाबी नहीं मिली। टीम रात में भी लाइन ठीक करने में जुटी रही। लाइन टूटने से क्षेत्रवासियों को दिनभर पानी नहीं मिल सका। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि सुबह तक पेयजल लाइन ठीक कर दी जाएगी। इसके बाद पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें