फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : गुप्ता बंधु पर अब ब्रिटेन सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Wed, 28 Apr 2021 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

  • 25 साल पहले सहारनपुर से दक्षिण अफ्रीका गए थे गुप्ता बंधु
  • वहां माइनिंग कारोबार फैलाया, विवादों के कारण सुर्खियों में रहे
विज्ञापन
gupta brothers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुप्ता बंधु पर अब ब्रिटेन सरकार ने भी प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि इससे पहले उन पर दक्षिण अफ्रीका में प्रतिबंध लग चुका है। सहारनपुर निवासी गुप्ता बंधु ने दक्षिण अफ्रीका में कंप्यूटर से शुरुआत कर माइनिंग का कारोबार फैलाया, जिसके बाद अकूत संपत्ति इकट्ठा की। भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे।

विज्ञापन


गुप्ता बंधु ने कंप्यूटर के कारोबार से शुरुआत की और फिर दक्षिण अफ्रीका में माइनिंग कारोबार का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया था। गुप्ता बंधु में सबसे पहले अतुल गुप्ता करीब 25 साल पूर्व दक्षिण अफ्रीका गए थे। इसके बाद उनके भाई अजय गुप्ता और राजेश गुप्ता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले तो सहारा कंप्यूटर्स के नाम से कंपनी खोली। 

बाद में माइनिंग का कारोबार शुरू किया। सहारनपुर और देहरादून में ऑफिस बनाए। दक्षिण अफ्रीका में राजनीतिक पकड़ मजबूत की। यहां तक कि दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा से करीबी बना ली। जैकब के इस्तीफे के बाद उनकी मुसीबतें बढ़ीं और फिर भ्रष्टाचार के मामले इनके खिलाफ चले। 
विज्ञापन


बीते दिनों ही दक्षिण अफ्रीका में इन पर प्रतिबंध लगा, जिसके बाद अब ब्रिटेन सरकार ने भी प्रतिबंध लगा दिया है। मालूम चला है कि गुप्ता बंधु ने दक्षिण अफ्रीका के बाद दुबई में कारोबार खड़ा कर लिया है।

बेटों की शादी को लेकर भी रहे चर्चाओं में
गुप्ता बंधु ने अपने दो बेटों की शादी उत्तराखंड के ओली में 2019 में की थी। शादी में करोड़ों रुपये के खर्च किए गए थे और ओली में पर्यावरण के नाम पर छेड़छाड़ को लेकर भी मामला अदालत तक जा पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें