फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही से रायफल छीनने का प्रयास, छेड़छाड़ का आरोप, महकमे में मचा हड़कंप

Sat, 17 Nov 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल के पास नशे में धुत सिपाही से रायफल छीनने के प्रयास का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग सिपाही पर एक फौजी की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान सिपाही भी वर्दी का रौब दिखाकर धमकी देता दिख रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस नशेबाज सिपाही को साथ लेकर चली गई। 

विज्ञापन




मामला गुरुवार रात 10 बजे का बताया गया है। एक फौजी पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहा था। आरोप है कि होटल मुकुट महल के पास नशे में धुत एक सिपाही ने फौजी की पत्नी पर कमेंट कर दिया। विरोध करने पर सिपाही ने फौजी की कनपटी पर सरकारी रायफल तान दिया। इस पर भीड़ लग गई। सिपाही नशे में था, यह देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही बार-बार गोली चलाने की धमकी दे रहा था। इस दौरान लोगों ने सिपाही से सरकारी रायफल छीनने का प्रयास किया। जानकारी लगते ही यूपी-100 और ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और सिपाही को थाने ले गई। इस वारदात की लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा ने बताया कि सिपाही की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। 

नशे में किसने सौंपा असलहा 
सिपाही नशे की हालत में होटल के पास कैसे पहुंचा। इसकी जानकारी पुलिसवालों को भी नहीं है। बड़ा सवाल है कि नशे में धुत सिपाही को सरकारी रायफल कैसे मिला। सिपाही गोली चला देता तो कौन जिम्मेदार होता। 

अनहोनी हो सकती थी
वायरल वीडियो में सिपाही बार-बार सरकारी गोली चलाने की कोशिश करता है। वहीं, कुछ लोग उससे रायफल को छीनने की कोशिश कर रहे हैं। गनीमत रही कि सिपाही ने गोली नहीं चलाई। लोगों में चर्चा है कि अगर सिपाही गोली चला देता तो अनहोनी हो सकती थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें