फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंची लुटेरी दुल्हन, खुद खोल दिया अपना ये राज 

Sun, 25 Feb 2018 01:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शादी के नाम पर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन थाने पहुंची। इस दौरान उसने पुलिस को अपने सभी राज बता दिए। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


शादी कर पहली रात ही भोजन में पति व ससुरालवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हुई दुल्हन खुद थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसकी ससुरालवालों को भी सूचना दे दी। थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह वार्ता का प्रयास जारी है।

बिजनौर में कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान की रहने वाली ओमवती ने प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसके बेटे नरेंद्र की शादी मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने नजीबाबाद क्षेत्र में तय कराई थी। बिचौलिया ने कहा था कि युवती पक्ष के गरीब होने के कारण शादी में खर्च होने वाला 80 हजार रुपये का खर्च नरेंद्र को ही वहन करना होगा। इस बात पर राजी होने पर नरेंद्र की 16 फरवरी को नेहा नाम की युवती से एक मंदिर में शादी करा दी गई। नेहा ने उसी रात भोजन में नशे की दवा देकर नेहा लापता हो गई। वह अपने साथ घर में रखे जेवर व नगदी भी ले गई थी। वे नेहा को ढूंढने के लिए नजीबाबाद में उसके गांव गए, लेकिन वहां भी नेहा नहीं मिली। जानिए, इसके बाद क्या हुआ... 
विज्ञापन


पढ़ें : 13 पतियों के घर उजाड़कर लुटेरी दुल्हन फरार, पढ़ें दिलचस्प कहानी

विज्ञापन

फाइल फोटो
इसके बाद नेहा ने उन्हें फोन कर बताया कि उसने अपना नाम व पता गलत बताया था। उसने केवल ठगी करने के लिए ही देवेंद्र से शादी की थी। ठग दुल्हन के फोटो अखबारों में प्रकाशित हो गए थे। शनिवार को ठग दुल्हन शाम को खुद थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसके ससुरालवालों को भी बुला लिया। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक दोनों पक्ष थाने में है और उनमें समझौता वार्ता चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें