फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के अगले दिन ही सास को कमरे में किया बंद, लाखों की नगदी जेवरात ले कर फरार हुई दुल्हन

Tue, 22 Apr 2025 12:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में युवक की धूमधाम से शादी हुई, लेकिन शादी के अगले ही दिन दुल्हन अपनी सास को कमरे में बंद कर लाखों की नगदी लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में शादी के अगले ही दिन दुल्हन सास को कमरे में बंद करके जेवरात लेकर भाग गई। तीन बिचौलियों ने युवक से शादी कराने के लिए 1:05 लाख रुपये लिए थे। पीड़ित ने दुल्हन और तीनों बिचौलियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर रकम और जेवरात वापस दिलाने की मांग पुलिस से की है।

विज्ञापन


लोहियानगर एल-ब्लॉक निवासी अमित शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल को उसकी कोर्ट मैरिज हरिद्वार में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के गांव सतपुली निवासी सोनाक्षी से हुआ था।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन

बिचौलिया जनता कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी रानी, नितिन उर्फ लव और मलियाना निवासी बंटी के माध्यम से यह शादी हुई थी। इन तीनों ने शादी कराने के नाम पर 1:05 लाख रुपये उससे लिए थे। सोनाक्षी को सोने का मंगलसूत्र, चांदी के बिछुवे और पायल उन्होंने शादी में चढ़ाई थी। शादी के बाद उसी दिन रात करीब 8:30 बजे वह घर आ गए थे। अगले दिन वह और उसके पिता अपने काम पर चले गए।

करीब साढ़े 11 बजे उसकी मां का फोन आया कि सोनाक्षी घर से भाग गई। वह घर पहुंचे तो देखा कि सोनाक्षी उसकी मां कमरे में बंद करके जेवर लेकर भाग चुकी थी। उसकी मां ने शोर मचाकर पड़ोसियों से गेट खुलवाया। मां के हाथ छाले भी पड़ गए।
विज्ञापन

अमित ने अपने पिता के साथ सोनाक्षी को बस और रेलवे स्टैंड पर काफी देर तक तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने मुख्य बिचौलिया रानी को फोन किया तो उसने आश्वासन दिया कि हम तीनों मिलकर तुम्हारे रुपये दे देंगे, लेकिन आरोपियों ने कुछ नहीं दिया। अब फोन उठाना भी बंद कर दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें