फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान का असरः विदाई से पहले दुल्हन ने दूल्हे को पहनाया हेलमेट

Mon, 01 Jul 2019 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरक्षा की खातिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला के जागरूकता अभियान के बाद जिले में पुलिस-प्रशासन की ओर से नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक दुल्हन बाइक पर विदा हुई, लेकिन विदाई से पहले दुल्हन ने दूल्हे को हेलमेट पहनाया। वह बोली कि यह जरूरी है।

विज्ञापन


शहर के आशीर्वाद रिसोर्ट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया। दोघट की नाजमा का निकाह मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी नदीम के साथ हुआ। हंसी खुशी दोनों परिवार जाने लगे। दुल्हन को ले जाने के लिए दूल्हा बाइक पर पहुंचा था।

दुल्हन ने बाइक पर बैठने से पहले हेलमेट मंगाया और दूल्हे को हेलमेट पहनाया। नाजमा का कहना था कि हेलमेट से खुद की ही सुरक्षा है। सरकार जागरूक कर रही है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। अगर युवा जागरूक नहीं होंगे तो सरकार का अभियान कैसे सफल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग और विधवा विवाह भी हुए
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दिव्यांग और विधवा विवाह भी आयोजित किए गए। हंसी खुशी से दंपती अपने घरों को रवाना हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें