ये मवाना नहर पुल पर पहुंचे तो वहां पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसे देख दुल्हन ने मदद के लिए शोर मचा दिया। इस पर चालक कार लेकर भागने लगा परंतु पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई।
सीओ संजीव देशवाल भी थाने पहुंचे तथा मामला परीक्षितगढ़ का बताते हुए वहां की पुलिस को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। पुलिस दूल्हा, दुल्हन समेत पांच लोगों को लेकर चली गई।
वहां दुल्हन का कहना है कि उसकी शादी जबरन की गई है। वह अपने प्रेमी के पास जाएगी। वहीं, दुल्हन के परिजन भी थाने पहुंच गए। उधर, परीक्षितगढ़ पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/