फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव डाहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार इस्लाम व छोटे निवासी जोगियां खेड़ा थाना फुगाना जनपद शामली गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस्लाम ट्रैक्टर-ट्रॉली में जौला स्थित भट्ठा से ईंट लादकर मेरठ जा रहा था। वह गांव डाहर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ओवरटैक करते समय साइड मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते सवार दोनों युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें