फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईंट से सिर पर हमला, वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। कासमपुर माछरा में रंजिश के चलते एक युवक पर ईंट और धारदार हथियार से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी आदेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कासमपुर माछरा में दो पक्षों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। बताया कि सोमवार शाम करीब 5:00 बजे सुंदर अपने खेत से काम करके घर लौट रहा था। गांव में शराब ठेके के पास पहले से खड़े कुछ लोगों ने उसे रोक लिया तथा गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। आरोप है कि रोबिन व रिंकू ने जान से मारने की नीयत से सुंदर पर ईंट से कई बार हमला किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट में सुंदर के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है। इस मामले में मुनेश की ओर से गांव के ही रोबिन, रिंकू और आदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सीओ प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आदेश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें