मेरठ में एसपी देहात के पद पर तैनात आईपीएस अनिरुद्ध कुमार को 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में पद से हटा दिया गया है। अनिरुद्ध कुमार का वाराणसी में डेढ़ साल पहले तैनाती के दौरान 20 लाख की रिश्वत मांगे जाने का एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो गया था। वहीं इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया। इस पर फिर से जांच चल रही थी।
मेरठ के एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार को 20 लाख की रिश्वत लेने के मामले में पद से हटा दिया गया है। अनिरुद्ध सिंह सीबीसीआईडी (Crime Branch Criminal Investigation) लखनऊ भेजे गए हैं। बुलंदशहर से ट्रांसफर होकर कमलेश बहादुर नए एसपी देहात होंगे। वह 1994 बैच के हैं पीपीएस अधिकारी हैं। दरअसल, अनिरुद्ध कुमार का वाराणसी में डेढ़ साल पहले तैनाती के दौरान का पुराना वीडियो वायरल हो गया था, वीडियो में एक सफाई कर्मचारी को दुष्कर्म मामले में बचाने के लिए बीस लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। डीजीपी के आदेश पर इसकी फिर से जांच चल रही थी।
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
वायरल हुई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आईपीएस अनिरुद्ध कुमार के कंधे पर दो स्टार लगे हैं। जबकि अब पदोन्नत होने के बाद वह एसपी देहात बन गए थे। उनके कंधे पर अब अशोक स्तंभ लगे हैं।
अखिलेश के ट्वीट पर हरकत में आया शासन
सपा सुप्रीमो अखिलेेश यादव द्वारा वायरल वीडियो पर ट्वीट में भाजपा सरकार पर सवाल उठाए जाने के बाद शासन ने आईपीएस अनिरुद्ध कुमार को दी गई क्लीन चिट का फिर से परीक्षण कराने का फैसला किया है।
35 सेकंड की वीडियो का यह है सारांश
वीडियो कॉल करने वाला व्यक्ति कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर आईपीएस अनिरुद्ध कुमार से बात कर रहा है। आईपीएस कह रहे हैं कि इतना लेट मत कीजिए, आज कितना भेज रहे हैं। व्यक्ति ने कहा-10 लाख रुपये भेज रहा हूं। अधिक रुपये निकालने पर शक बढ़ जाता है। 10 लाख जब अकाउंट से निकलता है तो दिक्कत होती है। आईपीएस कहते हैं कि कम से कम 20 का इंतजाम करिए और शाम को भेजिए, बाकी का मैं तरीका बताता हूं।