फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांसों पर संकट, निर्माण सामग्री की बिक्री पर रोक

विज्ञापन
मोदीपुरम हाईवे से कोहरे में गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
मोदीपुरम। प्रदूषण की मार जारी है। मंगलवार को दिन में कुछ राहत मिली, लेकिन अभी भी सांसों पर संकट बरकरार है। दिन का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 334 और रात का 352 दर्ज किया गया। तीन दिन तक मौसम में राहत के आसार नहीं हैं। वहीं मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। रात दस बजे के बाद फिर से कोहरे शुरू हो गया। प्रदूषण को देखते हुए डीएम दीपक मीणा ने मकान की निर्माण सामग्री की बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषण का स्तर इतना खराब हो गया कि सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद कक्षा 12 तक स्कूल बंद करने पड़े। सुबह के समय भी स्मॉग बना हुआ था। स्मॉग और कोहरे के बीच हवा की सेहत खराब हो रही है। हवा में प्रदूषण का जहर घुलता जा रहा है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सोमवार को जहां रात एक्यूआई 413 दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार को 352 दर्ज किया गया। एक्यूआई में थोड़ी कमी जरूर आई, लेकिन अभी लाल श्रेणी में ही बना हुआ है। दिन में सिटी स्टेशन के पास रामताल वाटिका के पास किसी ने कूड़े में आग लगा दी। इससे लोगों को परेशानी हुई।

निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं : डीएम
डीएम दीपक मीणा ने ऑनलाइन बैठक अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रैप-4 में लगी पाबंदी के तहत निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। कहीं भी कार्य नहीं होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में ऑनलाइन कक्षा चलाई जाएं। नगर आयुक्त ने खुले में बिल्डिंग मेटेरियल की बिक्री पर रोक, डिवाइडर और सड़क पर धूल रोकने के निर्देश दिए। निगम के जलकल विभाग के 8 से 10 टैंकरों को भी पानी के छिड़काव कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें