फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में शुक्रवार को माहौल पूरी तरह सामान्य रहा-बाजार खुले-पुलिस अलर्ट पर रही

विज्ञापन
मिल रोड स्थित बड़ी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
जुमे की नमाज शांतिपूर्वक होने पर चैन की सांस ली
विज्ञापन

मवाना। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने चैन की सांस ली। वहीं, मस्जिदों के बाहर पुलिस ने नमाज पढ़कर निकले लोगों को एनएए से संबंधित पर्चे वितरित किए। वहीं, पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट रहा। नगर में फ्लैग मार्ग निकाला तथा मस्जिदों के आसपास फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह जुमे की नमाज के बाद कुछ युवकों ने सीएए तथा एनआरसी के विरोध में काले झंडे लेकर नारेबाजी कर जुलूूस निकालकर नगर का माहौल खराब करने का प्रयास किया था। जिससे नगर के बाजार बंद हो गए थे तथा माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसको देखते हुए इस बार जुमे की नमाज के मद्देनजर एसडीएम ऋषिराज के नेतृत्व में सीओ उमेश नाथ मिश्रा, इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद एवं तहसीलदार अजय उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। वहीं नगर में फ्लैग मार्च निकाला। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने चैन की सांस ली। वहीं, पुलिस ने नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर आए लोगों को सीएए के संबंध में पत्रक वितरित किए। यहां चेयरमैन अयूब कालिया, व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें