दौराला- चार साहिबजादों को श्रद्धांजलि देते भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रो
दौराला। वीर बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, लेकिन मुगलों के सामने नहीं झुके। दौराला में उनके बलिदान पर भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने तिरंगा चौराहे पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पुरुषोत्तम उपाध्याय के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह व उनके चार साहिबजादों के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि अपने धर्म के लिए उन्होंने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान अशोक, नरवीर, घनश्याम, टिंकू, राहुल, प्रदीप, राकेश, बिट्टू, विपिन, मुन्नी, सोमवती आदि मौजूद रहे।