यूपी के मेरठ में एक तरफ शहर ईद के जश्न में सराबोर था वहीं दूसरी ओर बेटियों से बदसलूकी करने वाले और शोहदों को पूरा दिन आतंक रहा। यहां तक कि ईद-उल-फितर पर भी पुलिस द्वारा सुरक्षा के दावे शोहदों के सामने बौने पड़ गए।
लिसाड़ी गेट में युवती से छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। कंपनी बाग और शॉप्रिक्स मॉल के सामने युवतियों से छेड़छाड़ की गई। दो जगह लोगों ने मनचलों को पीटकर पुलिस को सौंपा। इस दौरान फौजी की बेटी ने छेड़छाड़ करने पर मनचले को अच्छी तरह सबक सिखा दिया।