फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2019: ईद की ये तस्वीरें मोह लेंगी आपका मन, अल्लाह की इबादत में उठे लाखों हाथ

Thu, 06 Jun 2019 01:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-फितर पर ईदगाहों और मस्जिदों में लाखों लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी गई। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
तकरीर में काजी नदीम अख्तर ने कहा कि बेहतरीन इंसान वही है, जो किसी को तकलीफ न पहुंचाए। जिस तरह हम रमजान माह में गुनाहों से बचते हैं। इसी तरह साल के 11 महीनों भी अपना जीवन व्यतीत करेंगे तो अल्लाह राजी हो जाएंगे। ईद के मायने भाईचारा कायम करना है। इंसान को इंसान के काम आना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अल्लाह उस व्यक्ति को पसंद करते हैं, जो दूसरों के काम आता है। हमें दूसरों को खुशी और राहत देनी चाहिए। गरीब लोगों के प्रति हमदर्दी रखनी चाहिए। उन्होंने ईद की बधाई देते हुए भाईचारा कायम रखने की अपील की।

4 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
वहीं चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में इमाम मुफ्ती कारी अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई। प्रबंधक मौलवी फरीद ने कहा कि कोई भी मजहब हमें बैर रखना नहीं सिखाता है। इस्लाम मोहब्बत का पैगाम देता है। अल्लाह की नजरों में सच्चा इंसान वही है, जो दूसरों की मदद करता और अपने गुनाहों से तौबा करता है।
विज्ञापन

5 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
उधर, नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस के मुताबिक लाखों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। सुरक्षा के व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस के साथ ही आरआरएफ के जवान भी तैनात रहे। नगर निगम की तरफ से साफ-सफाई, चूना छिड़काव आदि की व्यवस्था कराई गई थी। नमाज के दौरान रूट डायवर्ट रहा और अंबाला सहारनपुर हाइव पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

6 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
बधाई देने के लिए एक-दूसरे के घर पहुंचे लोग 
ईदगाह पर पूरे दिन शहर में रौनक रही। मुस्लिम समाज के लोग और बच्चे नए-नए परिधान पहनकर एक-दूसरे को बधाई देने के लिए पहुंचे। हिंदू भाईयों ने मुस्लिम भाईयों के घर पहुंचकर मिलजुलकर ईद मनाई और शीर खाई। पूरे दिन लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते रहे।
विज्ञापन

7 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
गले मिलकर दी बधाई 
सरसावा क्षेत्र के ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलवी मेहताब अनवर ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान नगर और देहात से हजारों लोग शामिल हुए। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई। पुलिस और नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों ने व्यवस्था बनाए रखी।

8 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
मुकद्दस माह रमजान-उल-मुबारक के रोजे रखने के उपरांत बुधवार को मुस्लिम समाज ने ईद-उल-फितर का त्योहार सौहार्द के साथ मनाया।

9 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
वहीं शामली में प्राचीन ईदगाह के मैदान में जामा मस्जिद के खतीब मौलाना ताहिर हसन ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज से पूर्व खिताब करते हुए मौलाना ताहिर ने कहा कि इस्लाम मजहब में अख्लाक को बड़ा दर्जा दिया गया है, जिसमें एक इंसान की कीमत दरख्त के मानिंद हैं। जिस प्रकार हर दरख्त की उसके फल से असल पहचान होती है, उसी प्रकार अख्लाक से अच्छे इंसान की पहचान दुख-दर्द में काम आना और आपसी मुहब्बत से जाहिर होती है। उन्होंने इस्लाम के बताए रास्तों पर चलने की ताकीद की।

10 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, शामली बस अड्डे वाली मस्जिद, शाही दरबार वाली मस्जिद, मदरसा इशातुल इस्लाम वाली मस्जिद सहित कस्बे की प्रमुख मस्जिदों और ग्राम मोहम्मदपुर राई ईदगाह, नंगलाराई मस्जिद, रामडा, खुरगान आदि गांवों में भी ईद की नमाज अदा की गई।

11 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
शामली बस स्टैंड वाली मस्जिद में भीड़ अधिक होने के कारण अकीदतमंदों ने सड़क पर नमाज अदा की, जिसके चलते कुछ देरी के लिए मार्ग अवरुद्ध रहा। नमाज अदा करने के बाद अकीदतमंदों ने खुदा की हाथ उठाकर विश्व शांति, राष्ट्र एकता एवं अखंडता, उन्नति, खुशहाली आदि के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन

12 of 12
ईद - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा, सीओ राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रनबीर सिंह व कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर पुलिस टीम के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें