फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी मुहिम: अनीता सी. मेश्राम

Thu, 05 Jul 2018 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। यदि कहीं भी गड़बड़ी हुई तो सख्त कार्रवाई होगी। मेरठ मंडलायुक्त पद का कार्यभार संभालने केबाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनीता सी. मेश्राम ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाआें का सही ढंग से पालन कराना उनकी प्राथमिकता में है। जनता की समस्या व कानून व्यवस्था पर सख्त निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन

सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार और महानिदेशक राज्य पोषण मिशन उप्र पद पर तैनात 1996 बैच की आईएएस अधिकारी अनीता सी. मेश्राम का तबादला शासन ने मेरठ मंडलायुक्त पद पर किया है। जबकि यहां तैनात डा. प्रभात कुमार को कृषि एवं उत्पादन आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा बनाया गया है। बुधवार को अनीता मेश्राम ने सर्किट हाउस पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर लिया। उसके बाद कमिश्नरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। 
इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह जनता से नियमित रूप से मिलेंगी और विभिन्न विभागों से शिकायत आने पर उनकी जांच होगी। जांच में दोषी मिले अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ जल्द अहम बैठक होगी। यह यात्रा शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ संपन्न हो, इसका पूरा प्रयास रहेगा। स्वच्छता को लेकर नाले, शहर की सफाई का ध्यान रखा जाएगा। जिन योजनाओं में बजट नहीं है, शासन से बात कर उनमें बजट जारी कराने की कोशिश रहेगी। सड़कों को गड्ढामुक्त करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

जारी रहेगा निर्मल हिंडन अभियान
अनीता मेश्राम ने कहा कि हिंडन नदी की सफाई का अभियान जारी रहेगा। आम जनता से इसमें और सहयोग लिया जायेगा। क्योंकि जब तक स्वच्छता अभियान को लेकर जनता एक्टिव नहीं होगी तब तक इस अभियान में कमियां रहेंगी। पर्यावरण के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देने की बात भी कही। इससे पूर्व उन्हाेंने डा. प्रभात कुमार से भेंट की। इस मौकेपर डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश पांडेय, अपर आयुक्त जयशंकर दूबे, आरएन धामा, एमडीएम उपाध्यक्ष साहब सिंह, सचिव राज कुमार, एडीएम सिटी मुकेश चंद, एसडीएम सदर निशा अनंत तहसीलदार करनवीर सिंह, मनोज सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
9 से 11 बजे तक सुनेंगी जनती समस्या
कार्यभार संभालने के बाद आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी सरकार की नीतियों का सही ढंग से पालन करें। बृहस्पतिवार को मंडल के अधिकारियों की बैठक बुलाई। बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह नौ से 11 बजे तक वह अपने कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें