फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की उन्नति के लिए एकजुट हों ब्राह्मण : कुलदीप शर्मा

विज्ञापन
बीएवी कॉलेज में हुई ब्राह्मण समाज की बैठक।
विज्ञापन
मेरठ। युवा ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक बीएएवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुई। बैठक में कुलदीप शर्मा ने कहा कि देश की उन्नति के लिए ब्राह्मणों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। अध्यक्षता पंडित गिरीश पाराशर और कुलदीप शर्मा ने व संचालन अजय शर्मा ने किया।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। मेरठ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी कुलदीप शर्मा को दी गई। कुलदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें। आपसी मतभेद और भेदभाव को भुलाकर सभी ब्राह्मण समाज के लोग मिलकर काम करें और देश के विकास में अपना योगदान दें।

ब्राह्मण समाज सदियों से ही देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। वेदों, शास्त्रों और ज्ञान के संरक्षक रहे हैं, लेकिन आज, समाज में बदलाव और चुनौतियों के साथ, ब्राह्मण समाज को भी एकजुट होकर काम करना होगा। इस दौरान डॉ. मनोज शर्मा, जितेंद्र गौतम, सुरेंद्र शर्मा, प्रेमचंद कौशिक, नीरज शर्मा, राजू शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें