फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा प्रदर्शन मेले में गन्ना किसानों की आपत्तियों का होगा निस्तारण: बीके पटेल

Mon, 08 Sep 2025 06:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
15 से 25 तक दस दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेलों का होगा आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गन्ना विभाग द्वारा गन्ना किसानों को प्राथमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है, जो चीनी मिलों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। विभाग ने किसानों को कैलेंडर में गन्ना सट्टे की जांच करने और अपनी तरफ से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है। जिले की प्रत्येक सहकारी गन्ना विकास समिति पर 15 से 25 सितंबर तक सट्टा प्रदर्शन मेला लगाया जाएगा। जिसमें किसानों की आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण होगा।
जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल का कहना है कि हो सकता है कि गन्ने की फसल के सर्वें में कहीं त्रुटि रह गई हो तो उसे ठीक करने के लिए और किसानों को उन्नत गन्ने की फसल व कीट प्रबंधन की जानकारी देने के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना, दौराला, सकौती-टांडा, मेरठ, मलियाना, मोहिउद्दीनपुर परिसर में मेला लगाया जाएगा। मेले में सट्टा प्रदर्शन किया जाएगा। किसान सट्टा कैलेंडर से संबंधित कोई भी समस्या मेले में उपस्थित अधिकारियों के सामने रख सकते हैं। जिनका अधिकारी मौके पर ही निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर भी दर्ज करा सकते हैं किसान आपत्तियां
- अगर कोई किसान घर बैठे गन्ना सट्टा कैलेंडर से संबंधित कोई शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन या फिर टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर भी करा सकते हैं। ऐसी आपत्तियों का निस्तारण भी मेले में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें