फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीपीएल कार्डधारक बुजुर्गों को निशुल्क जबड़ा मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने मंडलीय डेंटल लैब का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने जानकारी दी कि पूरे प्रदेश में कुल 18 मंडलीय डेंटल लैब संचालित होंगी। इन लैब में 60 वर्ष से अधिक आयु के बीपीएल कार्ड धारकों के लिए जबड़ा (डेंचर) निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गरीब और जरूरतमंद बुजुर्ग मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि इस डेंटल लैब में डॉक्टर अभिषेक जैन (डेंटल सर्जन) और डॉ. प्रीति त्यागी (टेंडर सर्जन) आधुनिक विधियों से मरीजों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुदेश कुमारी, ज्वाइन डायरेक्टर डॉ. अशोक तालियान, जनपद सलाहकार मोहित भारद्वाज सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें