फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड में छात्र बदलने की एक और शिकायत

Sat, 30 Jul 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
सीसीएस यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बीपीएड के कोर्स में फर्जीवाड़े की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को बागपत के एक कॉलेज के छात्र-छात्राएं पहुंचे और लिखित शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज ने करीब 35 छात्रों के नाम बदल दिए। एडमिशन उनका किया और बाद में नाम बदलकर दूसरे छात्रों को दिखा दिया।
विज्ञापन

विवि में बीपीएड और एमपीएड सत्र 2013-14 में कई कॉलेजों द्वारा छात्रों के नाम बदलने की शिकायत आई है। कुछ में साबित भी हो चुका है कि नाम के साथ छेड़छाड़ की गई है। एडमिशन के वक्त नाम अलग थे और परीक्षा के दौरान नाम अलग है। शिकायत के आधार पर ही विवि एक बार परीक्षा स्थगित कर चुका है।
अब परीक्षा पांच अगस्त से शुरू हो रही है। छात्र रोजाना शिकायत लेकर विवि पहुंच रहे हैं। कुछ कॉलेजों पर विवि की मेहरबानी का आरोप लगा रहे हैं। शुक्रवार को बागपत के एक कॉलेज के छात्रों ने कुलपति कार्यालय में लिखित शिकायत की। छात्रों के नाम बदलने का आरोप लगाया। कुलपति बाहर होने की वजह से उनकी मुलाकात नहीं हुई। बीपीएड और एमपीएड कोर्स को लेकर विवि में विवाद होता रहा है।
विज्ञापन


विवि ने सेंटर किए तय
पांच अगस्त से शुरू हो रही बीपीएड परीक्षा के लिए विवि ने सेंटर तय कर दिए हैं। मेरठ में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें डीएन डिग्री कॉलेज और जेएसएम कॉलेज मवाना रोड शामिल है। डीएन कॉलेज में छह कॉलेजों का और जेएसएम में पांच कॉलेजों के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा केंद्रों की सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें