फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने शादी के लिए मांगा समय, प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, मुकदमा दर्ज

Mon, 20 Aug 2018 06:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक युवती ने आरोप लगाया है कि चार नकाबपोश युवकों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। टीपीनगर थाना पुलिस के अनुसार एक युवती एक लड़के से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। लेकिन, लड़के ने शादी के लिए चार साल का समय मांगा है। जिसके बाद युवती ने लड़के पर शादी का दबाव बनाया। प्रेमी के नहीं मानने पर युवती ने आत्महत्या की कोशिश कर डाली। फिलहाल वह घायल है और उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि युवती शनिवार शाम को बिना बताए घर से चली गई थी और ट्रेन से कटकर जान देना चाहती थी। लेकिन काफी देर तक ट्रेन न आने पर उसने अपना सिर ट्रैक पर जोर मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। इस दौरान शोर मच गया कि युवती के साथ गैंगरेप किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने घायल युवती को मेडिकल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। और मामले में कार्रवाई चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें