धरना प्रदर्शन करते राजपूत समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
सरधना नगर की एक कक्षा दस की छात्रा को छेड़छाड़ के विरोध में चार दिन पूर्व उसके ही घर में घुसकर केरोसिन उडे़लकर जिंदा जलाने की कोशिश की। आग की लपटों के बीच चीखती चिल्लाती छात्रा की आवाज सुनकर लोग दौडे़ तो आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में छात्रा के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया जिसमें छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया हैं।
इस मामले में राजवंश बागडी पुत्र देवेंद्र बागडी, देवेंद्र बागडी पुत्र नामालूम, मोहल्ला बेलदारान, रोहित सैनी पुत्र गजराज सैनी, गजराज सैनी पुत्र नामालूम, अमन पुत्र नामालूम, दीपक पुत्र नामालूम के खिलाफ छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में रविवार को राजवंश बागडी व उसके पिता देवेंद्र बागडी पूर्व सभासद पति को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया। अभी मुख्य आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
धरना प्रदर्शन करते राजपूत समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है कि टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। जल्द ही वह भी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा। वहीं दूसरी तरफ रविवार को राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम खेड़ा व सपा नेता अतुल प्रधान समेत नगर व देहात क्षेत्र के काफी संख्या में लोग पीड़ित छात्रा को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे और उसका हाल जाना साथ ही न्याय दिलाने के लिए उनकी हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा को जिंदा जलाने के मामले में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी रविवार को इंस्पेक्टर से मिले। संयुक्त व्यापार मंडल के विधान सभा अध्यक्ष मंगू प्रधान, नगर उपाध्यक्ष दीपक मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मंगू प्रधान, संजीव कुमार गुप्ता, अर्जुन विश्वकर्मा, दीपक मित्तल, अरूण कुमार, अजय गौतम आदि रहे। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/