वारदात के दिन तीनों आरोपी खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी जयंती भट्टे की तरफ से आती हुई मिल गई। वह गौरव को देखते ही आगबबूला हो गई। गौरव और जयंती में कहा-सुनी होने लगी। जयंती ने गौरव को तीन-चार थप्पड़ मार दिए थे।
इस पर गौरव के कहने पर उन दोनों ने जयंती को पकड़ लिया। गौरव ने वहीं रास्ते में पड़ी ईंट उठाकर जयंती के सिर में मार दी थी, उसकी मौके पर मौत हो गई थी। एसपी के मुताबिक मुख्य आरोपी गौरव पुत्र आनंद फरार है। उसकी तलाश जारी है।
एक बार पुलिस को दे दिया था झांसा
पुलिस को तीनों आरोपियों पर शक था। वारदात के बाद थाने लाकर पूछताछ की गई, लेकिन तीनों ने पुलिस को झांसा दे दिया। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर ने फिर जानकारी दी। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई तो वारदात का खुलासा हो गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/