फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव बपारसी निवासी 10 वर्षीय अनुराग की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों ने मेरठ-हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला है।
विज्ञापन

15 जून को गांव बपारसी निवासी अनुराग (10) पुत्र जितेंद्र भैसा बुग्गी पर सवार अपने पिता के साथ खेत पर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार की उसकी बुग्गी में टक्कर हो गई थी। कार की टक्कर लगने से वह घायल हो गया था। इसके बाद परिजनों ने घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शाम को परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। आरोप है कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोला गया। करीब 20 मिनट तक ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें