फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 04 Aug 2019 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news, murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ से सटे किठौर में रविवार सुबह गांव के ही युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किठौर थानाक्षेत्र में रविवार को गोविंदपुर-शकरपुर निवासी मोहित 20 पुत्र लालसिंह का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार जांचपड़ताल के बाद युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास उसकी चप्पलें पड़ी हुई मिली हैं। वहीं उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। 

युवक की कमीज से उसके मुहं को भी बांधा गया है। इससे जाहिर होता है कि युवक की हत्या कर शव यहां लटकाया गया है।

किठौर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस के अनुसार युवक बीती रात आठ बजे से घर नहीं लौटा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें