पुलिस चारों युवकों को कंकरखेड़ा थाने पर ले गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दूसरे पक्ष का कचहरी में जाने का कोई मतलब नहीं था। न ही आज कोई तारीख थी। इसके बावजूद उनका कचहरी में पहुंचना संदेह पैदा करता है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
शूटरों को दी सुपारी, एसपी से की थी शिकायत
महक सिंह का आरोप है कि उन्हें दो दिन पहले हत्या के लिए सुपारी दिए जाने की सूचना मिली थी। शोभापुर गांव के दूसरे पक्ष ने उनकी हत्या के लिए भदौड़ा गांव के कुछ लोगों से बात की है। भदौड़ा के बदमाशों के जरिये डालमपुर गांव के शूटरों को सुपारी दी गई है। शुक्रवार को सीओ दौराला से मिले। उन्हें हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसपी सिटी को मामले से अवगत कराया।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
आशीष के पिता ने जान का खतरा जताया है। चार युवकों को पुलिस ने कचहरी से हिरासत में लिया है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/