युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेस दो की डबल स्टोरी एमी कॉलोनी निवासी एक युवक ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों को शव लटका मिला तो, उनके होश उड़ गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
पल्लवपुरम फेस दो निवासी आकिब 20 वर्ष रविवार को घर पर अकेला था। इस दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब घर पहुंचे तो, आकिब का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला सुसाइड का नजर आ रहा है। जांच की जा रही है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजन इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहींहै।