फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: साप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, खरखौदा में धार्मिक स्थल पर फेंकी शराब से भरी बोतल

Sat, 14 Mar 2020 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा में कुछ शरारती तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। क्षेत्र स्थित एक धार्मिक स्थल पर शुक्रवार देर रात कुछ शरारती तत्वों ने शराब की बोतल फेंक दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। वहीं मदरसे के कारी ने थाने पहुंचकर अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजली बंबा पुलिस चौकी के नजदीक हापुड़ रोड़ पर पीएसी गेट के सामने स्थित जुबेदा मस्जिद मदरसा में देर रात्रि अज्ञात लोगों ने शराब से भरी बोतल फेंक दी।

शरारती तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। वहीं मदरसा प्रबंधकों ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें