फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम बम धमाका : आर्मी की तैयारी छोड़ गोल्डी बरार का गुर्गा बना मेरठ का सचिन... बब्बर खालसा से कनेक्शन

Thu, 12 Dec 2024 12:10 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

घटना और आरोपी के तार आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
बम ब्लास्ट का आरोपी सचिन तालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना के छुर गांव निवासी सचिन ने एक पब्लिक स्कूल से दसवीं की थी। दसवीं करने के बाद वह आर्मी की तैयारी में जुट गया था। अग्निवीर योजना लागू होने के बाद उसने आर्मी की तैयारी छोड़कर पिता के साथ खेतीबाड़ी करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 

छोटे भाई नितिन ने बताया कि वह उनके साथ गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता था। सोमवार को वह बागपत के कांठा गांव में मौसी मिथलेश के यहां गया था। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे गुरुग्राम पुलिस ने फोन कर सचिन के गिरफ्तार करने की सूचना दी, जिसे सुनकर वह हैरत में पड़ गए। सचिन के पिता अकसर बीमार रहते हैं। मां बबीता का कई वर्ष पूर्व चारा काटने की मशीन में आकर हाथ कट गया था। भाई नितिन इंटर की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यहां सचिन का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
 

दरोगा का नाम लेकर करता था रौब गालिब
सचिन यूपी पुलिस के किसी दरोगा के संपर्क में था। उसे अपना रिश्तेदार बताता था। बताया जा रहा है कि दरोगा फिलहाल निलंबित चल रहा है। दरोगा का नाम लेकर वह ग्रामीणों पर रौब गालिब करता था। हालांकि परिजनों ने दरोगा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
 

उप्र में बढ़ रहे लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के गुर्गे
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के गुर्गे लगातार बढ़ रहे हैं। कई मामलों में इन दोनों के गैंग का नाम सामने आ चुका है। लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटर राहुल कुमार और महेंद्र कुमार का कंकरखेड़ा थाने की रिपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट जारी हो गया था। दोनों शूटर फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई पहुंच गए थे। 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के आंबेडकर रोड निवासी राजू वैध गाजियाबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास साइबर कैफे चलाता था। उसने ही कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी के पते पर फर्जी पासपोर्ट बना दिए थे। इस मामले में दो सिपाही निलंबित हुए थे।

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के पावली खुर्द गांव में प्रयाग चौधरी की मई 2022 में हत्या हुई थी। इसमें सनी काकरान, अतुल जाट, नसरुद्दीन, अवनीश और संदीप सहित आठ लोग नामजद थे। सनी काकरान और अतुल जाट लॉरेंस बिश्नोई गैंग जुड़े हैं। इसके अलावा लावड़ के एक कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में सनी काकरान का नाम सामने आया था।
 

बब्बर खालसा से कनेक्शन की जांच शुरू
गुरुग्राम के सेक्टर-29 में पब के बाहर हुए बम धमाके में पकड़ा गया आरोपी सचिन तालियान मूलरूप से मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर का रहने वाला है। घटना और आरोपी के तार आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ रहे हैं। सेक्टर-29 स्थित क्लब मालिकों को व्हाट्सएप कॉल कर न केवल करोड़ों की रंगदारी मांगी गई थी, बल्कि क्लब की कमाई में तीस फीसदी हिस्सेदारी भी मांगी। 
 

ये बोला आरोपी सचिन
पूछताछ में आरोपी सचिन ने बताया है कि वह बब्बर खालसा के इंटरनेशनल आतंकी सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदर जीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार के लिए काम करता है। गोल्डी इस आतंकी संगठन के लिए फंड जुटाने का काम करता है। पुलिस के साथ ही एनआईए भी आरोपी सचिन का आतंकवादी संगठन से कनेक्शन खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे सेक्टर-29 मार्केट स्थित वेयर हाउस कैफे और ह्यूमन क्लब पर बम फेंके गए। इस घटना में एक स्कूटी व क्लब का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। बम फटते ही पास ही गश्त कर रही पुलिस मौके की तरफ दौड़ी तो आरोपी युवक संदिग्ध कंधे पर बैग लिए भाग रहा था, जिसे काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी सचिन तालियान के कब्जे से एक देसी पिस्टल व बैग से दो जिंदा देसी बम भी बरामद हुए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें