फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मी टू' पर  बोलीं अभिनेत्री तनाज़ ईरानी, कहा बॉलीवुड की गंदगी साफ कर रहा यह अभियान

Thu, 25 Oct 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news - फोटो : meerut news
विज्ञापन

ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कहो न प्यार है से हिट होकर बिगबॉस के घर तक पहुंची अभिनेत्री तनाज़ ईरानी भी मीटू कै म्पेन के हक में खड़ी हो गई हैं। निजी आयोजन में शामिल होने के लिए तनाज़ बुधवार को मेरठ पहुंचीं। बातचीत में उन्होनें मीटू कैम्पेन का समर्थन कर खुलकर संवाद किया।

विज्ञापन


तनाज़ ने कहा कि बालीवुड में बहुत गंदगी फैल गई थी, इसकी सफाई के लिए मीटू कैम्पेन बेहद जरुरी है। मेरे साथ कभी कास्टिंग काउच या ऐसा कुछ नहीं हुआ, फिर भी मैं मीटू के समर्थन में हूं। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कई दफा मेरठ आई हूं। यहां के लोग हमेशा वार्म वेलकम करते हैं।

इन दिनों डांसिंग शो और फिल्मों में बिजी हूं, जल्द दोनों प्रोजेक्ट दर्शकों के सामने होंगे। तनाज़ ईरानी रहना है तेरे दिल में, हद कर दी आपने, मान गए मुगल-ए-आजम, रोड साइड रोमियो, दाग, कुछ न कहो, दीवानगी, मेरे यार की शादी है, हमारा दिल आपके पास है समेत कई फिल्मों और सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें