फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खेतों में की जमकर मस्ती, बच्चों संग ट्यूबवेल की होज में भी नहाए

Sat, 08 Jun 2019 08:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खेत और ट्यूबवेल में मस्ती करते नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईद के पर्व पर अपने परिवार वालों के साथ शांति के साथ कुछ पल गुजारने और अपनी आने वाली फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ की शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश करने आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने खेत में जाकर मस्ती की। इस दौरान उन्होंने भाइयों व परिवार के बच्चों के साथ ट्यूबवेल के पानी के होज में बच्चों संग खूब मस्ती की। अपने खेत में उन्होंने अपनी चार पहियों की बाइक को दौड़ाकर खूब आनंद उठाया। 

विज्ञापन


नवाजुद्दीन सिद्दीकी जमीन से जुड़े कलाकार है। अभिनय के साथ-साथ उन्हें अपने खेतों में काम करने व ट्यूबवेल की होज में नहाने में भी आनंद आता है। कस्बे व अपने चाहने वालों की नजरों से बचकर वे परिवार के बीच खूब आनंद लेते हैं। अपने निजी जीवन में वे किसी का दखल नहीं चाहते। उनका कहना है कि बॉलीवुड में वे अपने प्रसंशकों व चाहने वालों से हर वक्त घिरे रहते हैं। बुढ़ाना घर आकर उन्हें सुकून मिलता है। नवाज के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वो रविवार को देहरादून जाएंगे और इसके बाद मुंबई लौट जाएंगे। 
विज्ञापन


उधर, बुढ़ाना अपने घर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रशंसकों से दूर ही रहे। प्रशंसक उन्हें देखने को घूमते रहे, मगर वो उनसे दूरी बनाए रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें