फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाहन से बचने के फेर में पेड़ से टकराई बोलेरो, फिजियोथेरेपिस्ट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर सलावा और अटेरना पुल के बीच शुक्रवार को तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे फिजियोथेरेपिस्ट राहुल की मौत हो गई, जबकि वेद और उमेश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वेद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
दिल्ली के कालका निवासी वेद और राहुल फिजियोथेरेपिस्ट हैं। शुक्रवार को वेद अपने दोस्त राहुल और भांजे उमेश के साथ बोलेरो में सवार होकर हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे थे। कार उमेश चला रहा था। बताया गया कि सलावा और अटेरना पुल के बीच पहुंचने पर सामने से आ रहे वाहनों से बचने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं वेद की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। उमेश का भी उपचार कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय बोलेरो की गति काफी अधिक थी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें