शहर में उबाल... चीन की वस्तुओं के बहिष्कार का एलान
मेरठ। लद्दाख सीमा पर भारतीय जवानों के शहीद होने पर शहर में उबाल है। लगातार दूसरे दिन भी लोगों ने चीन के सामानों की होली जलाई और राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। सामाजिक संगठनों ने चीन की वस्तुओं के बहिष्कार का एलान किया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने एक स्वर में कहा कि हर परिस्थिति में देश सेना के साथ खड़ा है। चीन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
चीन में निर्मित सामान का बहिष्कार करने के लिए सोशल मीडिया और लोगों में मुहिम छेड़ी जा रही है। इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सूरजकुंड तिराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। प्रदेश कार्यालय प्रमुख उत्तम सैनी, ध्रुव गोस्वामी, अजीत पटेल, मोहित जिंदल, सनी मोदी, हनी पटेल, पुनीत शर्मा, यश कंसल, उदित बंसल, शुभम गिल आदि मौजूद रहे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीआईटी कॉलेज गेट पर चीन के राष्ट्रपति का फोटो व चीन का झंडा फूंका। उन्होंने कहा पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, राजा सोम, शुभम, हर्ष रोहिल्ला, गौरव राजपूत, मोहसीन चौहान, सूर्यांश तोमर, अल्तमस त्यागी, नितीश भारद्वाज, हर्ष ढाका और प्रशांत चौधरी आदि मौजूद रहे। सपाइयों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, बाबर खरदौनी, मोहम्मद चांद, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
महावीर आयुर्वेदिक में शहीदों को याद किया
महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संस्थान डायरेक्टर जनरल सतीश राघव, डायरेक्टर एडमिन विक्रांत यादव, डायरेक्टर अनुराग शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा।
चीन के सामान की जलाई होली
शिवसेना की मेरठ इकाई ने महानगर प्रमुख मोहित त्यागी के नेेतृत्व में देश के 20 वीर बलिदानियों को याद किया। यूपी प्रांत प्रभारी धर्मेंद्र तोमर, अवनीश सिंह आर्य, रविंद्र ध्यानी, कमल प्रजापति, योगेश कौशिक, शकील, पूजा आदि मौजूद रहे। कर्तव्य संस्था ने बच्चा पार्क स्थित वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजित की। इस दौरान रणजीत सिंह जस्सल, परविंदर सिंह ईशु, नायब शहर काजी जैनुरराशिद्दीन, मनमोहन सिंह, ईश्वर चंद्र गंभीर मौजूद रहे। रोहटा रोड व्यापार संघ के व्यापारियों ने दीप जलाए और विरोध प्रकट करते हुए चीन के सामान की होली जलाई। जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा ने कहा कि वीरों की शहादत को स्मरण करते हुए हम चीन के माल का बहिष्कार करते हैं। रोहटा रोड व्यापार संघ अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में चीन निर्मित एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम की होली जलाई गई। इस दौरान अनुज दहिया, ओमकार साहरण, अंकित गर्ग, नरेश शर्मा, प्रवीण मित्तल, सर्वेश उपाध्याय, अक्षय भारद्वाज आदि रहे। सदर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील दुआ, महामंत्री अमित बंसल, व्यापारी नेता संदीप एल्फा ने अपनी टीम के साथ चीन के माल का बहिष्कार किया साथ ही मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
चीन के उत्पादों के बहिष्कार की मांग
मोदीपुरम। पल्लवपुरम वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में फेज वन स्थित पार्श्वनाथ चौक पर संस्था के पदाधिकारियों एवं भाजपा नेता गौरव मालिक के नेतृत्व में चीनी उत्पादों को जलाकर बहिष्कार किया गया। सीपी सिंह, विरेंद्र त्यागी, स्वराज सिंह, पवन गर्ग, वीरपाल सिंह, रणबीर चौहान, वरुण गुप्ता, रामकुमार, रणबी, पीयूष, धीरज मौजूद रहे। ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डायरेक्टर डॉ. अमित सिंघल, डॉ. नितिन सिंह, अमित कुमार, अरुण राणा, डॉ. सर्वेंद्र, सुनील कुमार, मधुमिता, साक्षी, विजेंद्र, ललित, सीमा आदि मौजूद रहे। राजपूत महासभा इकाई पल्लवपुरम के अध्यक्ष संजय सिंह के साथ सभी पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सोमवीर सिंह राघव, जितेंद्र, सुनील सिंह, सुभाष चौहान आदि मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. विजय शर्मा, सरजीत मावी, रुपेंद्र चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विभोर, प्रवीण, मिंटू, प्रताप तोमर मौजूद रहे।