फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बिल्डर्स ने प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Mon, 26 Jun 2017 03:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
बॉडी बिल्डर्स
विज्ञापन
शोभित विश्वविद्यालय में इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन द्वारा मैन और वुमन की इंडिया टीम के लिए फाइनल टीम का चयन किया गया। जिसमें करीब दस राज्यों के 200 से अधिक बॉडी बिल्डर्स ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री योगाचार्य भारत भूषण और कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने किया। सबसे पहले वुमन खिलाड़ियों ने स्टेज पर आकर अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया। जिसमें मोनिका गुप्ता जम्मू कश्मीर, तनुषा चांदना उत्तर प्रदेश, हरलीन सेठी महाराष्ट्र, सोनाली स्वामी कर्नाटका, अनिका सिंह कर्नाटका, इयूरोपा प्रमिला भूमिक वेस्ट बंगाल, सरिता देवी मणिपुर, कांची आडवाणी महाराष्ट्र, रेबिता देवी, मामोता देवी दिल्ली का चयन हो गया। एसोसिएशन अध्यक्ष व सेलेक्टर कमेटी के चेयरमैन विश्वास राव ने बताया कि यहां से एक टीम उत्तर कोरिया में 22 जुलाई को होने वाली एशियन चैंपियनशिप जबकि दूसरी मंगोलिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में परिवर्तन जरूरी था : भारत भूषण

बॉडी बिल्डर्स
मुख्य अतिथि पद्मश्री भारत भूषण ने मीडिया से कहा कि आज का दौर बदल गया है। यूपी में परिवर्तन की जरूरत थी, जनता ने वह कर दिया। योगी संत हैं और सरकार को अच्छे से चला रहे हैं। अभी तो तीन माह का ही कार्यकाल है। उनके कामों की तुलना पांच साल में होगी। संत समाज से मुख्यमंत्री बनना सभी के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने योग दिवस पर जो योग को बढ़ावा दिया है, उससे भारत की पहचान बढ़ी है। 

मेरठ क्रांतिकारी धरती 
महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने भी प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डरों का हौसला बढ़ाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरठ क्रांतिकारी धरती है। मेरठ से मेरा जुड़ाव रहा है और आगे भी रहेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें