फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रजबहे में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कुशावली-झिटकारी रजबहे में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार सुबह क्षेत्र के कुछ किसान रजबहे के पास खेतों की ओर जा रहे थे। उनकी नजर पानी में एक शव पर पड़ी। सूचना फैलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव की स्थिति खराब होने के कारण उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव कई दिन पुराना लग रहा है और उसमें से दुर्गंध भी आ रही थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव गंगनहर के रास्ते बहकर रजबहे में पहुंचा होगा।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों और जिलों से गुमशुदगी के मामलों का विवरण जुटाकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें