संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दौराला-सरधना रोड पर गंगनहर के निकट सड़क किनारे खाई में एक युवक का शव मिला है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस की प्रथम दृष्टि जांच में सामने आया कि युवक किसी नशे का आदी था। सुबह के समय भी किसी राहगीर ने उसे उसी स्थान पर नशे की हालत में देखा था। जबकि सुबह लगातार बारिश में युवक भीग गया होगा। जिस कारण उसकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहना से जांच कर रही है। फिलहाल शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है।