फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जयभीमनगर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-

- भाई के पास आया था युवक, पंखे से बंधे दुपट्टे से लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जयभीम नगर में युवक देवा का शव मंगलवार को पंखे से लटका मिला। सूचना पर भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर में नीरज निवासी ग्राम नावला जनपद मुजफ्फरनगर पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। वह एक साल पहले ही यहां आया था और कमलेश के घर में किराए पर रहते है। पति-पत्नी मजदूरी करते है। 25 वर्षीय देवा सोमवार को भाई नीरज के पास जयभीमनगर आया था। मंगलवार सुबह पति-पत्नी मजदूरी पर चले गए।
विज्ञापन


घर पर देवा व व दोनों बच्चे थे। सुबह दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर में खेलने के बाद जब वह घर में अंदर आए तो उन्होंने देवा का शव पंखे पर बंधे दुपट्टे से लटका देखा। बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसकी जानकारी भावनपुर पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की।
नीरज ने बताया कि देवा अविवाहित था और सोमवार को ही उनके पास आया था। घर पर उसका कोई विवाद नहीं था। उसके पास आने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। आराम से बात कर रहा था और रात में खाना खाया था। सुबह वह काम पर गए तब भी वह खुश था। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई वजह नहीं थी जिससे वह आत्महत्या कर सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें