फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पल्लवपुरम में फंदे से लटका मिला टैक्सी चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन से लौटी बेटी ने पिता को फंदे पर लटका देखा
विज्ञापन

- दो माह से नहीं कर रहे थे काम

- पत्नी के घर से बाहर जाने के दौरान हुई घटना, पुलिस को मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-1 में बुधवार देर शाम किराए के मकान में टैक्सी चालक का शव कमरे में छत के पंखे से फंदे से लटका मिला। ट्यूशन से घर लौटी 10 वर्षीय बेटी ने पिता को फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। बच्ची का शोर सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया।

मूलरूप से गंगानगर क्षेत्र की अमन विहार कॉलोनी के बी-140 निवासी सचिन कुमार (39) काफी समय से पल्लवपुरम फेज-1 स्थित ई-19 में पत्नी कोमल और 10 वर्षीय बेटी के साथ किराए पर रह रहे थे। सचिन पहले टैक्सी किराए पर चलाते थे, लेकिन पिछले करीब दो माह से कोई काम नहीं कर रहे थे। बताया गया कि बुधवार देर शाम करीब सात बजे पत्नी कोमल किसी काम से घर से बाहर गई थीं, जबकि बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी। कुछ देर बाद बेटी घर लौटी तो मकान का बाहरी दरवाजा बंद मिला। उसने धक्का देकर दरवाजा खोला और अंदर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर पहुंचते ही उसकी नजर छत के पंखे से चुनरी के सहारे लटके पिता के शव पर पड़ी। यह देखकर बच्ची घबरा गई और शोर मचाते हुए बाहर भागी। उसने मकान मालिक अनिल के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मकान मालिक कमरे में पहुंचे तो सचिन का शव फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। इसी बीच सूचना मिलने पर पत्नी भी घर पहुंच गईं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ दौराला शिव ठाकुर पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना पर गंगानगर से मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें