फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: खेकड़ा में नाले में पड़ा मिला निजी चिकित्सक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 08 Oct 2022 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा स्थित पाठशाला रोड पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा स्थित पाठशाला रोड पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। पता लगने पर मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। और हत्या की शंका जता पुलिस से मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बाबरपुर शाहदरा का रहने वाला विपिन वर्मा खेकड़ा में पाठशाला रोड पर प्राइवेट डॉक्टर था। शनिवार की सुबह पाठशाला रोड पर गंदे नाले के पास उसका शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: दूध नहीं जहर पी रहे जनपद के लोग, पांच माह में 57.40 फीसदी बढ़ा जहरीले दूध का कारोबार
विज्ञापन


आसपास के लोगों से पूछताछ की पता लगने पर खेकड़ा के रहने वाले मृतक के बहनोई मीनू वर्मा मौके पर पहुंचे और बाबरपुर शाहदरा निवासी ससुरालियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया।

मृतक के चाचा राकेश वर्मा परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। उन्होंने शंका जताई कि विपिन की किसी ने हत्या की है। उसके नाक और कान से खून बह रहा था। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें