उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कलेक्ट्रेट में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने में पहुंची रालोद की खेल प्रकोष्ट की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा चौधरी ने कहा कि कारोबारी मौज कर रहे हैं और किसानों को अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान जगह-जगह अपने हक के लिए किसान धरने पर बैठे हुए है लेकिन अफसर उनकी मांगे पूरी नही कर रहे। सरकार नहीं सरकार के नेता गलत हैं।
यह भी पढ़ें:Meerut: अक्तूबर में 'अगस्त' को ढूंढ रही लंदन की युवती, ढूंढने वाले को 15 हजार का इनाम, ये है पूरा मामला
उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ उमड़ेगी और अपना हक लेकर उठेगी। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के साथ लोकदल के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। जिसमें बुढ़ाना, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत कई जिलों से किसान शामिल होंगे।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि दस अक्टूबर को कलक्ट्रेट में होने वाली महापंचायत में किसान ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर पहुंचेंगे। जिले में किसी भी जगह ट्रैक्टर रोका जाने पर पूरा जिला जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात नहीं मिल रही, जबकि किसानों पर लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे है।