फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: झुनझुनी नहर में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। झुनझुनी नहर पुल के पास बृहस्पतिवार शाम पीछे से उतराता हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी गली अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब 4:00 बजे बहसूमा थाना पुलिस को सूचना मिली कि झुनझुनी नहर पुल से अकबरपुर की ओर नहर किनारे पड़े शीशम के पेड़ के पास उतराता आया शव अटक हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव 40 वर्षीय पुरुष का है जो कि सड़ी गली अवस्था में है। व्यक्ति के बाएं हाथ पर मां गुदा हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें