फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाले से डेढ़ वर्षीय मासूम का शव मिला, पहचान नहीं होने पर जांच में जुटी पुलिस

Mon, 13 Jul 2026 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास नाले से डेढ़ वर्षीय मासूम का शव बरामद हुआ। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास बने नाले से करीब डेढ़ वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर परीक्षण के लिए भेज दिया। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।

कूड़ा बीनने वाले ने देखा शव

विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास एक युवक कूड़ा बीन रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नाले में पड़ी, जहां एक मासूम का शव दिखाई दिया। शव देखकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, रालोद नेता आदित्य पवार की मौत, विजय सिंह राणा गंभीर घायल

पहचान कराने का प्रयास जारी

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की तस्वीर आसपास के थानों और विभिन्न संदेश समूहों में भेजकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा
सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें