फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोबी हत्याकांड: मुख्य आरोपी शेखर पुलिस की पकड़ से बाहर, दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक चार आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो से अन्य की हुई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान हुए बोबी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी शेखर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
मृतक के परिजनों ने मुख्य आरोपी शेखर सहित अन्य फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, वायरल वीडियो फुटेज और फोटो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शनिवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान युवकों के बीच कीचड़ लगने को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान बोबी गौतम पुत्र नरेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। मृतक के पिता की ओर से दो नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने उसी रात चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वायरल वीडियो की फुटेज के आधार पर शेष आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों से भी पुलिस ने सहयोग की अपील की है ताकि फरार आरोपी शीघ्र गिरफ्त में आ सकें। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें