फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोबी हत्याकांड : आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद

विज्ञापन
सरधना। बोबी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरधना। नगर में गणेश चतुर्थी यात्रा के दौरान हुए बोबी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी शेखर को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने वाला औजार बरामद किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी चमारान मोहल्ला निवासी बोबी गौतम पुत्र नरेश एक माह पूर्व गणेश चतुर्थी यात्रा में शामिल होने गया था। इसी दौरान दौराला रोड पर कुछ युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतक पक्ष की ओर से सरधना थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और मुख्य आरोपी शेखर ने कुछ समय पूर्व कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने शेखर को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बेगमाबाद गांव के सामने एक बाग से हत्या में प्रयुक्त बर्फ फोड़ने वाला औजार बरामद किया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद किया गया है। जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें