फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: न्यू शंभूनगर में नौका विहार उत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिनाम कीर्तन में ठाकुर जी के भजनों पर झूमे भक्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। न्यू शंभूनगर वेलफेयर सोसायटी एवं इस्कॉन के भक्तों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को न्यू शंभूनगर कॉलोनी में ठाकुर जी का भव्य नौका विहार उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
उत्सव के दौरान भक्तों ने अपने सेवित ठाकुर जी को सुसज्जित तरल ताल में नौका विहार कराया। फूलों की सजावट आकर्षक का केंद्र रही। इस्कॉन भक्तों की ओर से निरंतर हरिनाम संकीर्तन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भजन, कीर्तन और नृत्य कर भक्ति भाव व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए। आयोजन को सफल बनाने में प्रमोद डागर, राजकुमार गेरा, वासुदेव अग्रवाल एवं न्यू शम्भूनगर वेलफेयर सोसायटी के समस्त भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें